- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
प्रोस्टेट, पौरुष ग्रन्थि का मांस बढ़ने व पेशाब से संबंधित रोगों का घरेलू उपाय व आयुर्वेदिक इलाज
मूत्र के मार्ग में रुकावट यह ट्यूमर, बढ़े हुए प्रोस्टेट, या मूत्राशय की समस्याओं के कारण भी मूत्र की समस्या हो सकती है। गुर्दे की खराबी भी मूत्र उत्पादन में कमी का कारण बन सकती है।
घरेलू उपाय - 1 ( प्रोस्टेट पौरुष ग्रन्थि का मांस बढ़ना )
प्रोस्टेट ग्रन्थि का मांस बढ़ने से पैशाब की परेशानी हो जाती है ।
इसके ईलाज के लिए एक दम साफ खरल, जिसमें मिर्च-मसाला पिसा हुआ नहीं हो उसमे
30 से 32 तुलसी पत्ते एक दम बारीक रगड़ कर मक्खन की तरह मुलायम बना लें और इसको एक. कटोरी दही में मिलाकर सुबह खाली पेट प्रयोग करें। दही खट्टा न हो।
एक घंटे तक कुछ भी खायें पियें नहीं ।
यह प्रयोग तीन से चार महिने करें।
इससे बढ़ा हुआ प्रोस्टेट का मांस सही जगह पर आ जाएगा ।
घरेलू उपाय - 2 ( Kegel exercises )
स्वस्थ व पीडित आदमी पैशाब करते समय मूत्र को जोर से फेंके व मलद्वार को भींच कर रोकें ।
पुनः जोर से करें और रोकें तो प्रोस्टेट ग्रन्थी ठीक रहेगी ।
इस Exercise को Kegel exercises कहते है ।
घरेलू उपाय - 3
पेशाब रुकने की समस्या, रुक-रुक कर पेशाब आना
प्रोस्टेट, गदूद बिना ऑपरेशन ठीक, गदूद बढ़ने का इलाज
प्रोस्टेट, गदूद मे पैशाब रुक कर आने पर
मक्की के 20 भुट्टों की मूंछे (डेढ़ ग्राम), 2 लीटर पानी में उबालें ।
एक लीटर रह जाने पर ठण्डा करके रोजाना 2 चम्मच रात को सोते समय दें ।
21 दिन देने से ठीक हो जायेगा ।
घरेलू उपाय - 4
मूत्र या पेशाब कम आने की समस्या गर्मी में अधिक होती है इसका मुख्य कारण शरीर मे गर्मी अधिक होना या Body का तापमान बढ़ना होता है । इसका सरल उपाय अधिक से अधिक पानी का सेवन करना चाहिए। पानी की जगह नारियल पानी, कोई भी फल या फलों का रस लें जिनमें पानी की मात्रा अधिक हो ।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
